रामपुर, दिसम्बर 19 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री से अल्फा पाइनिन तेल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए आठ ड्रम बरामद किए है। इन ड्रमों में 1400 किलोग्राम अल्फा पाइनिन तेल बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में एक केस दर्ज किया गया था,जिसमें आरोप था पनवड़िया स्थित सुपरमिन्ट एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में कार्य करने वाले सत्यपाल सिंह पुत्र सुंदरलाल निवासी पट्टी कल्यानपुर,रोहित पुत्र रमेश चन्द्र निवासी विष्णु विहार ज्वालानगर और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने फैक्ट्री के अंदर रिसीवर में से अल्फा पाइनिन तेल(तारपीन का स्वरूप) चोरी कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच...