आरा, जनवरी 4 -- गीधा स्थित पाइनेक्स लोहा फैक्ट्री की रविवार की सुबह की घटना क्रेन द्वारा हटाने के दौरान लोहा दूसरे से टकराने के बाद मजदूर पर गिरा कॉलम इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम फोटो : 04-गीधा में मजदूर की मौत के बाद सदर अस्पताल में मजदूर अशोक पासवान के जुटे परिजन। आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गीधा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोहा फैक्ट्री में रविवार की सुबह एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। भारी लोहे की चपेट में आने से गंभीर रूप से मजदूर की जान चली गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत मजदूर गीधा थाना क्षेत्र के जलपुरा (बीरमपुर) गांव निवासी स्व. स्नेही प्रसाद का 39 वर्षीय पुत्र अशोक स्नेही प्रसाद था। वह गीधा स्थित पाइनेक्स नामक लोहा फैक्ट्री में ग्...