अमरोहा, जनवरी 26 -- फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान युवक की तबियत बिगड़ गई। उल्टी आने पर साथी श्रमिक उसे चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर गांव जिवाई स्थित एक फैक्ट्री का है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी संतोष कुमार इस फैक्ट्री में नौकरी करते थे। शनिवार रात भी वह ड्यूटी पर आए थे। रात लगभग डेढ़ बजे वह काम कर रहे थे कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ी तथा वह बेहोश हो गए। साथी श्रमिक उन्हें चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि उन्हें उल्टी आई तथा मौत हो गई। चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संतोष कुमार के परिवार में पत्नी पूनम, मां शकुंतला देवी और तीन बेटे हैं...