अमरोहा, मार्च 30 -- बछरायूं। स्थानीय अमरोहा मार्ग पर संचालित एक फैक्ट्री पर शुक्रवार को विद्युत विभाग ने छापामार कार्रवाई की। फैक्ट्री पर 1200 किलोवाट का कनेक्शन है। फैक्ट्री का चालू महीने का बिल बीते महीने के मुकाबले कम आने की बात कही गई थी। शक के आधार पर टीम ने कार्रवाई की है। शनिवार को मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। विभागीय अधिशासी अभियंता ने बताया कि फैक्ट्री पर बिजली चोरी मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जुर्माने को लेकर गणना की जा रही है, राशि करोड़ों में भी हो सकती है। उधर, फैक्ट्री संचालक का कहना है कि विभाग ने उनकी ग्रामीण क्षेत्र में लगी फैक्ट्री को शहरी क्षेत्र में दिखाकर 65 लाख रुपये की जबरन वसूली की थी। इसको लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया था। बिजली विभाग इसी बात को लेकर रंजिश रख रहा है और यही वजह है कि छापामार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.