नोएडा, मई 11 -- - आरोपी के पास से सवा किलो से अधिक गांजा बरामद नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फैक्टरियों के आसपास गांजा खपाने वाले तस्कर को रविवार को दबोच लिया। पुलिस ने क्षेत्र में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास से उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से सवा किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार तड़के टीम चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि एक शातिर तस्कर दिल्ली से गांजे की खेप लाया है। फैक्टरियों के आसपास बेचने जा रहा है। जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध को बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास से देखा। उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसकी पहचान एटा जिले के पीदोरा गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई। वह वर्तमान में नोएडा के सर्फाबाद गांव स्थित एक घर में किराए पर रहता है...