नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में सो रहे दो कर्मचारियों की हत्या का प्रयास किया गया। सुबह के समय जब अन्य कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे तो उन्हें दोनों कर्मचारी लहूलुहान और बेहोश मिले। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक कर्मचारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बेगूसराय के रहने वाले प्रेम कुमार के अनुसार उनका छोटा भाई राजा साहिबाबाद साइट फोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जायको फ्लोक्सी ट्यूब कंपनी में नौकरी करता है और फैक्टरी में ही सोता है। जबकि वह परिवार के साथ इंदिरापुरम में किराए पर रहते हैं। प्रेम कुमार के अनुसार 11 नवंबर की सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो राजा और उसका साथी शुभम लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े थे। दोनों को पास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.