नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। तीस हजारी अदालत ने वर्ष 2019 में कार्यस्थल पर सहकर्मी की हत्या के मामले में एक फैक्टरी कर्मी को दोषी करार दिया है। पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर इलाके में स्थित एक फुटवियर निर्माण इकाई में हुई इस घटना में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निपुण अवस्थी की अदालत ने द्वारका प्रसाद की हत्या के लिए आरोपी रमेश को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए प्रत्यक्षदर्शी और सार्वजनिक गवाहों के बयान आरोपी का अपराध सिद्ध करने के लिए पर्याप्त हैं। अदालत के आदेश में कहा गया है कि साक्ष्यों के समग्र विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि हत्या की वारदात आरोपी रमेश ने ही अंजाम दी। अभियोजन के अनुसार, मादीपुर गांव स्थित फैक्टरी में रमेश, द्वारका प्रसाद और अन्य मजदूर द...