नोएडा, अक्टूबर 13 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-68 एक फैक्टरी में शनिवार शाम काम करते समय कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। रविवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फेज-3 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ओडिशा के जिला पुरी निवासी गणेश प्रधान वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में किराये पर रहते थे। वह सेक्टर-68 स्थित प्लास्टिक पैकिंग फैक्टरी में काम करते थे। वह शनिवार शाम फैक्टरी में मशीन का संचालन कर रहे थे। गलती से दूसरा बटन दबने के चलते वह हादसे का शिकार हो गए। वह उस दरवाजे के सामने खड़े थे, जिसका दरवाजा खुलने पर गर्म पानी निकलता है। वह दरवाजा पानी ठंडा करने के बाद खोला जाता था। बटन दबते ही मशीन का दरवाजा खुला और खौलता हुआ पानी उनके शरीर पर गिर गया। इसके चलते वह गंभीर रू...