नैनीताल, सितम्बर 15 -- नैनीताल, संवाददाता। लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित सोमवार को सुषमा साह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता गोवर्धन हाल में हुई। इसका शुभारंभ विधायक सरिता आर्या व नैनीताल बैंक के प्रबंधक अनिल जोशी ने किया। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 154 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने रामलला, नाना पाटेकर, सावित्रीबाई फुले, द्रौपदी मुर्मू, पेड़ लगाओ-बेटी बचाओ, प्रतिभा पाटिल, रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, मराठी महिला, भीमराव आंबेडकर, हलधर किसान, भोलेनाथ, रोबोट, बादल आदि पात्रों का मंचन किया। जूनियर वर्ग में सिमोनिका आर्या पहले, कियारा दूसरे और ध्रुव नौटियाल तीसरे स्थान पर रहे। बेस्ट वेशभूषा पुरस्कार पवित्रा साह को दिया गया। सीनियर वर्ग में नीलिया ढैला पहले, निहारिका दूसरे, लक्षिता ने तीसरा स्थान पाया। विशेष पुरस्कार दिविषा, नव्या जोशी, जीवि...