लोहरदगा, फरवरी 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।ललित नारायण मिश्र स्टेडियम लोहरदगा में झारखंड राज्यस्तरीय 68 वां वार्षिक लोहरदगा ओपन एथलेटिक मीट-2026 का भव्य समापन बच्चों के फैंसी ड्रेस और जलेबी रेस जैसे मनोरंजन प्रतियोगिताओं के साथ रविवार देर शाम संपन्न हो गया। ड्रेस प्रतियोगिता में 6 वर्षीय रांची के आर्यांस साहू पहले स्थान पर रहे। वह हीमैन बने थे।इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक महिला- पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा ललित नारायण मिश्र और बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम के विकास के लिए 15-15 लख रुपए विधायक मद से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम से हमारी पहचान भी बड़ी है राज्य के कई हिस्सों में जाने पर लोग कहते हैं कि आप हमें लोहरदगा में पुरस्कृत किए हैं यह ...