रांची, नवम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। इंटरनेशनल लाइब्रेरी एंड कल्चरल सेंटर में शुक्रवार को प्री-नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-स्कूल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रुप ए में प्रथम पुरस्कार इवान कुजूर (सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल), द्वितीय पुरस्कार अनायशा अन्निका (डीपीएस), तृतीय पुरस्कार जयस्वी शौर्य (सेंट मैरीज), सांत्वना पुरस्कार काव्या राज (ब्रिजफोर्ड तुपुदाना) व आयशा कुमारी (ब्रिजफोर्ड जीपी जालान स्कूल) को दिया गया। ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार काव्या मोदी (सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल), द्वितीय पुरस्कार आरोही सिंह (डीपीएस), तृतीय पुरस्कार अर्पणा झा (ब्रिजफोर्ड करमटोली) तथा सांत्वना पुरस्कार नितिया (सेंट मैरीज), धैवत (डीएवी बरियातू) व आरवी (ब्रिजफोर्ड तुपुदाना) को दिया गया। मौके पर रेणु तिवारी, वंदना म...