भागलपुर, जुलाई 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मां अन्नपूर्णा महिला समिति द्वारा हरियाली तीज उत्सव का आयोजन शनिवार को स्थानीय मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव को रंग-बिरंगे अंदाज में मनाया और झूला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन, क्विज और लोक संगीत के साथ चटपटी संध्या का भी आनंद उठाया गया। मौके पर प्रीति शर्मा, ममता मिश्रा, ज्योति जोशी, संतोष पारीक, विनीता शर्मा, अंजना शर्मा, गीता शर्मा, अनुराधा खेतान, नेहा शर्मा, आशा शर्मा, नीलम शर्मा, दीपा शर्मा, बबली शर्मा, सोनिका शर्मा, पल्लवी शर्मा, नूतन शर्मा, नीतू शर्मा, रिमझिम शर्मा, डोली शर्मा आदि शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...