नई दिल्ली, जनवरी 7 -- भारत और नेपाल से आने जाने वालों को अब बार्डर पर फेस डिटेक्शन कैमरे से होकर गुजरना होगा। दोनों ओर कैमरे लगाए गए हैं ताकि आने और जाने वालों की शिनाख्त हो सके। दोनों देशों के सुरक्षा बलों द्वारा यह फैसला इसलिए लिया है कि सीमा की सुरक्षा पुख्ता रहे और अवैध घुसपैठ को रोकने पर लगाम लगाई जा सके। इस प्रक्रिया के शुरू होने से आने-जाने वाले लोगों को फेस डिटेक्शन के लिए कतार लगी दिखी। भारत नेपाल बार्डर से रोजाना दोनों ओर 25 से 30 हजार लोगों का आवागमन होता है। इसमें स्थानीय लोगों खासतौर से रुपईडीहा और बार्डर के बर्दिया जिले के लोगों की संख्या अधिक रहती है हालांकि बांके तक के भी लोग रोजमर्रा के अलावा अन्य घरेलू उपयोग वाले सामानों की खरीद करने के लिए रुपईडीहा व बहराइच के बाजारों में आते हैं। बार्डर से ही दोनों देशों के दूसरे शहरों...