कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को में इंजीनियर-दलाल गठजोड़ खत्म करने, काम को लंबे समय तक लटकाए रखने की व्यवस्था को खत्म करने को लागू फेसलेस सिस्टम का दो दिसंबर को एक साल पूरा हो गया। इस व्यवस्था से आए बदलाव की जानकारी बुधवार को केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने केस्को मुख्यालय में दी। उन्होंने बताया कि पहले कोई भी शिकायत और आवेदन रिकॉर्ड में न आने से उसके निस्तारण का समय निर्धारित नहीं था। इसलिए अब हर एक शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था कराई गई। एक साल में रोजाना औसतन 1420 शिकायतें दर्ज हुईं और 1410 का समाधान हुआ। यानी एक साल में 5,18,999 शिकायतों में 5,14,352 शिकायतों का निस्तारण किया गया। फॉल्ट समेत तकनीकी खामियों की 3.86 लाख शिकायतेंः सेंट्रलाइज व्यवस्था के तहत 1912 समेत ऑनलाइन माध्यमों और हेल्पडेस्क जैसे ऑफलाइन माध्यम से 79...