औरंगाबाद, जनवरी 31 -- मगध क्षेत्र निर्माण संघर्ष समिति ने पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत फेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। समिति का कहना है कि फेसर स्टेशन जिला मुख्यालय के निकट स्थित है और यह औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर, पचरुखिया, हसपुर, गोह और रफीगंज सहित कई क्षेत्रों को जोड़ता है। इसके बावजूद यहां किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है और आरक्षित काउंटर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। ज्ञापन में पश्चिम केबिन के पास नहर पर रेलवे फाटक निर्माण, आरक्षित काउंटर खोलने, फेसर के पुराने रेलवे रैक को पुनः चालू करने, महाबोधि एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस और बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का अप और डाउन में ठहराव देने, डाउन प्लेटफार्म पर यात्री...