औरंगाबाद, अगस्त 30 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर के गोला बाजार शिव मंदिर के पास इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यहां वर्ष 1925 में दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई थी जिसके बाद से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। सौवें साल भी भव्य तरीके से पूजन का कार्य होगा। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान शंकर की मूर्ति का निर्माण किया जाता है। मूर्तियों को बनारस के कारीगरों के द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यों में तेजी अगले कुछ दिनों में आएगी। मूर्तियों के निर्माण पर करीब दो लाख रुपए की लागत आएगी। मूर्तियों को काफी आकर्षक बनाया जाता है। यहां हर वर्ष अलग-अलग तरीके का पंडाल तैयार किया जाता है। पंडाल एवं परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा जिसकी तैयारी कमेटी ने शुरू कर दी है। दुर्गा पूजा में लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.