गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा और निजता को लेकर एक डराने वाला मामला सामने आया है। गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में रहने वाली एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की तस्वीरों का दुरुपयोग कर उन्हें अश्लील वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। साइबर अपराध थाना (दक्षिण) ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फेसबुक से चुराईं तस्वीरें मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली और वर्तमान में गुरुग्राम के नूरपुर (बादशाहपुर) में रहकर कोठियों में काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक पर वीडियो बनाती हैं। उनकी शिकायत के अनुसार एक युवक ने उनकी फेसबुक आईडी से उनकी और उनकी बेटी की निजी तस्वीरें चोरी कर लीं। आरोपी ने इन तस...