नई दिल्ली, मई 19 -- पहलगाम की आतंकी घटना और ऑरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान तनाव के बीच इंडो नेपाल बॉर्डर से विदेशी घुसपैठ को देखते हुए हाई अलर्ट है। पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों ने रविवार शाम खुफिया इनपुट पर शहर के मौजे माईस्थान के पास स्थित होटल धर्म मुक्ति में छापेमारी कर एक संदिग्ध दक्षिण कोरियाई नागरिक यंग डे को गिरफ्तार कर लिया। वह बिना अवैध वीजा के काफी समय से भारत में रह रहा था और नेपाल भागने की योजना बना रहा था। यंग डे 2027 से अवैध वीजा पर अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ लिव-इन में भारत में रह रहा था। डीएसपी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त संदिग्ध कोरियन नागरिक रविवार सुबह रक्सौल पहुंचा था और होटल में रह कर नेपाल भागने के फिराक में था। पुलिस इनपुट में खुलासा हुआ कि वह 2 अगस्त 2017 को भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था। वीजा की व...