मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती से छह लाख रुपये भी हड़प लिए थे। पुलिस ने युवती का मेडिकल करा दिया है। पुलिस के अनुसार गांव बेहडा अस्सा निवासी सचिन शर्मा की फेसबुक पर राजस्थान की एक युवती से दोस्ती हो गयी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का प्रस्ताव रखा। उसके बाद आरोपी उसके घर पर भी गया। वहां अलग अलग स्थानों पर ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व आरोपी ने पीडिता से छह लाख रुपये भी हड़प लिए। उसके बाद पीडिता उसके घर पहुंची तो जानकारी हुई आरोपी पहले से शादीशुदा है। इस बात की जानकारी होने पर आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.