बदायूं, नवम्बर 21 -- बदायूं, संवाददाता। फेसबुक पर भाजपा का झंडा जलाने और अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में उप निरीक्षक प्रदीप राघव ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान आरोपी का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना उसहैत क्षेत्र में 19 नवंबर की रात को उप निरीक्षक प्रदीप राघव को सूचना मिली कि अजीत यादव, निवासी गांव बरैनिया, फेसबुक पर भाजपा का झंडा जलाते हुए अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक प्रदीप राघव अपने साथ सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर आरोपी अपने घर के पास मोबाइल में स्टोरी देख रहा था। पुलिस ने उसे मौके पर हिरासत में लिया और उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया। उप निरीक्षक प्रदीप राघव ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर...