कोडरमा, मार्च 23 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । फेसबुक पर बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर पैसों का ठगी करने वाला एक युवक को पुलिस ने धर-दबोचा है। गिरफ्तार युवक अखिलेश कुमार(23 वर्ष, पिता शंकर राम) सा. वाजीपुर, शाहपुर-काशीचक, जिला नवादा, बिहार का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके पास 9 एटीएम, 2 मोबाइल, 2 सीम, 3 पासबुक व 36 हजार रुपए नगद बरामद किया है। इस मामले में शनिवार को एसपी अनुदीप सिंह के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि 21 मार्च की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तिलैयाबस्ती के एक मकान से लोन देने के नाम पर आम लोगों को ऑनलाईन के माध्यम से पैसे की ठगी की जा रही है। सूचना के सत्यापन को लेकर एसपी के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में छापामारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.