निज संवाददाता, मार्च 6 -- पहले प्यार, फिर तकरार, बात बढ़ी तो प्रेमी के खिलाफ प्रेमिका थाना पहुंच गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। प्रेमी के साथ उसके परिवार के लोग बरहट थाना पहुंचे। दोनों परिवारों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा और फिर दोनों परिवारों की रजामंदी से थाना में बजरंग बली को साक्षी मानकर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर डालकर पत्नी बना लिया। इसके गवाह दोनों परिवार के लोगों के साथ थानाध्यक्ष व उपस्थित जवान बने। सबों ने नव वर-वधू को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। बरहट थाना क्षेत्र के भूदानपूरी गांव निवासी नरेश मांझी का पुत्र 20 वर्षीय संदीप मांझी लखीसराय जिले के एक कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती फेसबुक पर मटिया मोहनपुर गांव निवासी तुलो मांझी की पुत्री सुहाना से हो गई। ऑनलाइन चैटिंग से शुरू हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.