हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी निवासी एक युवक को अपने फेसबुक पेज पर अश्लील वीडियो चलाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने एकाउंट यूजर युवक पर बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने एक महिला दरोगा की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। महिला दरोगा कुआशा शर्मा ने तहरीर में लिखा कि रक्षित शर्मा नाम के एक युवक ने तीन जनवरी को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में कहीं घूम रहा है। आरोप है कि युवक वीडियो में गंदी-गंदी गालियां दे रहा है, साथ ही अश्लीलता की हदें पार की गई हैं। वीडियो सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर लोगों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। जिससे सोशल मीडिया यूजर असहज हो रहे हैं। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में महिला दरोगा की तहरीर पर आईटी की धाराओं ...