संवाददाता, फरवरी 8 -- पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद बादल बाबू को रिहा कराने के लिए उसके माता-पिता ने 17 मार्च को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। यहां से वे पहले नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास जाएंगे। वहां से वीजा प्राप्त करके पाक जाने की पूरी प्रक्रिया समझेंगे। शनिवार को दोनों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया। करीब एक माह में पासपोर्ट बन जाएगा। बरला के गांव खिटकारी निवासी बादल बाबू 27 दिसंबर 2024 को पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ था। फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती के बाद उसके प्यार में उसने सीमा पार की थी। 30 अप्रैल को उसे एक साल कैद की सजा सुनाई गई, तभी से वह लाहौर जेल में है। उसके केस की पैरवी कर रहे करांची के अधिवक्ता फियाज रामे ने एक माह पहले वीडियो डालकर बताया कि बादल ने सजा पूरी कर ली है। लेकिन, पांच हजार रुपये का जुर्माना नहीं भर पाने ...