सहारनपुर, फरवरी 2 -- ऑनलाइन ट्रेडिंग, व्हाट्सएप पर शादी कार्ड के जरिए साइबर ठगों ने तीन मामलों में करीब 21 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। साइबर थाना और सदर थाना पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निर्भय पुरम कॉलोनी के न्यू माधोनगर निवासी हेमंत कुमार कौशिक पुत्र रमेश चंद्र शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर दिखे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में उनके बैंक खाते से कुल 15.42 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाना सहारनपुर में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर, थाना सदर क्षेत्र के पंत विहार निवासी निशा मित्तल पत्नी दीपक मित्तल ने तहरीर देकर बताया कि बीते वर्ष 12 दिसंब...