नई दिल्ली, जुलाई 12 -- राजनीति के पक्के खिलाड़ी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि देश में हालात इतने डरावने हो चुके हैं कि अब तो पति-पत्नी भी आपस में फेसटाइम पर बात करने लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यह क्या हालात हैं? इसका मतलब है कि लोगों में अब विश्वास नहीं रहा। लोगों को डर है कि उनका फोन टेप हो रहा है।" गहलोत जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का माहौल लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक होता जा रहा है। "आज अगर फोन टेप नहीं भी हो रहे, तो भी देशवासियों के मन में यह डर बैठ जाना ही चिंता का विषय है," गहलोत बोले। 'लोकतंत्र की रीढ़ पर हमला' गहलोत ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र की आत्मा को ही घायल कर दिया गया है। "अगर लोकतंत्र को मजबूत करना है, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.