बुलंदशहर, अगस्त 4 -- पावर कॉरपोरेशन में पारदर्शिता को लेकर फेशियल अटेंडेंस एप से हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन समेत अन्य विभागों में भी यह लागू किया गया है, लेकिन जेई इसे मानने को तैयार नहीं है। चीफ इंजीनियर का कहना है कि चेयरमैन से लेकर उच्चाधिकारी इसी एप से हाजिरी लगा रहे हैं, लेकिन जेई नहीं लगा रहे हैं। जबकि जिले में 70 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी फेशियल अटेंडेंस लगा रहे हैं। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि फेशियल अटेंडेंस एप से हाजिरी की व्यवस्था सभी के लिए लागू की गई है। इसमें संविदा कर्मचारी से लेकर उच्चाधिकारी तक को शामिल किया है। इसके अलावा चेयरमैन तक इसी एप से हाजिरी लगा रहे हैं, लेकिन जेई इससे हाजिरी लगाने को तैयार नहीं है। जबकि जेई संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी फेशियल अटेंडेंस एप से हाजिरी लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.