नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- प्लास्टिक हो या फिर कोई मेटल, उसके टूटते ही फेविक्विक की याद सताती है। इस एडहेसिव ग्लू से खिलौने से लेकर कप,लकड़ी सब कुछ बड़ी ही आसानी से चिपका जाता है। और कीमती सामान को भी बचा लेता है। लेकिन ये ग्लू इतना तेज काम करता है कि किसी के हाथ-पांव भी चिपका दे। अगर किसी की स्किन पर ग्लू गिर गया और उसे छुड़ाने के लिए दूसरी स्किन को टच किया तो ग्लू के झट से सूखते ही दोनों स्किन आपस में चिपक जाती है। जिसे अगर तेजी से खींच कर निकाला जाए तो स्किन उधड़ जाती है या फिर घाव हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि इस तरह के ग्लू को इस्तेमाल करने के साथ ही सावधानियों और समाधान के बारे में भी पता हो। जैसे अगर स्किन से स्किन ग्लू की वजह से चिपक गई है तो उसे छुड़ाने के दो सिंपल तरीके जरूर पता होने चाहिए। कंटेट क्रिएटर परमेश्वर वर्मा ने एक तरी...