सहारनपुर, जून 22 -- सहारनपुर। पुलिस लाइन में फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए आरक्षी के पद पर भर्ती होने आई महिला को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती में फेल होने पर उसने फर्जी तरीके से नौकरी पाने का पूरा षड़यंत्र रचा था, लेकिन वह पुलिसकर्मियों को धोखा देने में नाकाम रही है। आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि पुलिस लाइन में 17 जून से आरक्षियों की आमद हुई थी, जिनकी गणना 21 जून तक चली। गणना में सामने आया कि आरक्षियों की संख्या 251 है, जबकि जांच करने पर संख्या 250 निकली थी। प्राप्त लिस्ट से जब नाम का मिलान किया गया तो मीनाक्षी नाम की महिला आरक्षी पाई गई। दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इसमें आगरा जिले के गांव करनपुरी जैतपुर कलां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.