हरदोई, मई 8 -- बेहटा गोकुल। जयमाल के बाद मंडप में फेरों से पहले उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई। उसने जब पूरी हकीकत बताई तो लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। बुधवार देर रात तक सुलह समझौते का प्रयास होता रहा पर बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। लेनदेन का हिसाब करने के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी ग्राम हरिसिंहपुर थाना पिहानी में तय हुई थी। 27 अप्रैल को तिलक चढ़ा, जिसमें दुल्हन पक्ष ने बाइक समेत अन्य दान दहेज दिया। सात मई को बारात हरिसिंहपुर गई। नाश्ता-खाना होने के साथ द्वारचार हुआ। फेरों के समय लड़की वालों ने विवाह करने से मना करते हुए कहा लड़के की तो पहले शादी हो चुकी है। चर्चा है पूर्व पत्नी ने मौके पर पहुंच कर दूल्हे की पोल खोलते हुए शादी तुड़वा दी। लड़के पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.