हरिद्वार, मार्च 20 -- पथरी, संवाददाता। फेरुपुर में गुलदार की दस्तक से हड़कंप मच गया है। गुलदार ने एक कुत्ते को मार डला जबकि दूसरा घायल हो गया। पूर्व प्रधान मोहलहड़ के बेटे बबलू सैनी का खेतों में देखरेख के लिए आना-जाना लगा रहता है। बबलू के अलावा अन्य किसानों को भी खेत में कई बार गुलदार दिखाई दिया है। बताया कि गुलदार के हमले में एक कुत्ता घायल है। गुलदार के हमले के बाद किसानों ने इसकी जानकारी अन्य किसानों को दी। इतना ही नहीं, पहले भी खेतों में अन्य किसानों को गुलदार दिखाई दे चुका है। गुलदार के दिखने के बाद किसानों ने देर रात खेतों में जाना बंद कर दिया है। गुलदार ने एक कुत्ते को खेत में फाड़कर डाला हुआ है। मामले की सूचना किसानों ने वन विभाग को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.