शामली, फरवरी 8 -- एसडीएस कान्वेंट स्कूल में रविवार को कक्षा बारह के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष लोकेश तोमर, प्रबंधक श्रीपाल आर्य एवं प्रधानाचार्य सतीश भटनागर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर विद्यार्थियों का रोली व तिलक लगाकर तथा रक्षासूत्र बांधकर स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, गायन एवं खेल प्रदर्शन शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल और लैपटॉप जैसे उपकरणों का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.