उरई, फरवरी 1 -- जालौन। महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र, छात्राओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने बोर्ड परीक्षा में किसी भी विषय में 95 फीसदी अंक लाने पर 1100 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। नगर में स्थित महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र, छात्राओं को कक्षा 11 के छात्रों व विद्यालय परिवार द्वारा फेयरवेल पार्टी दी गई। फेयरवेल पार्टी में मुख्य अतिथि धीरज गुप्ता ने स्कूल में सीखे गए विषयों को समझकर परीक्षा में उनका उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य, लगन व मेहनत के साथ सर्वाोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह राजावत ने कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प...