देवरिया, जनवरी 20 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। छात्र-छात्राओं का भोजपुरी गीत पर नृत्य करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो डायट रामपुर कारखाना परिसर में आयोजित फेयर वेल पार्टी का बताया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षु भोजपुरी गानों पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। इसमें कुछ प्रशिक्षु मंच पर तेज भोजपुरी गीतों की धुन पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। गीतों के बोल और नृत्य की प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसे शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की मर्यादा के विपरीत बताया जा रहा है।वीडियो सामने आते ही चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनुशासन और गरिमा बनाए रखने की जरू...