हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- देश के जाने-माने यूट्यूबर सौरभ जोशी को भाऊ गैंग के नाम से धमकी भरा मेल आया है। इसमें उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। सौरभ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यू-ट्यूबर ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। हल्द्वानी निवासी सौरभ ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 सितंबर को उन्हें धमकी भरा मेल आया। मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग से जुड़ा बताया। मेल में उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। दिल्ली में रहने वाला भाऊ नामक व्यक्ति छोटा डॉन नाम से मशहूर है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मेल की जांच की जा रही है। शीघ्र मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.