मोतिहारी, अप्रैल 20 -- फेनहारा,निसं। फेनहारा थाने के विशनपुर वसंत ग्राम के विनोद सहनी के पुत्र कमलेश सहनी(32) की संदग्धि स्थिति में मौत हो गयी। उसका शव पुलिस ने रविवार सुबह घर के दरवाजे से बरामद किया है। उसका शव घर के दरवाजे पर रखे चौकी पर चादर से ढका मिला। उसकी हत्या का आशंका परिजन जता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कल सुबह से घर से लापता था। शाम से उसका मोबाइल बंद हो गया था। परिजन उसको लेकर काफी परेशान थे। पूरे दिन उसकी खोजबीन की गई। सुबह उठने पर परिजनों ने दरवाजे पर चादर से रखे चौकी पर ढका शव देखा। आशंका जतायी जा रही है कि कहीं दूसरी जगह उसकी हत्या कर शव रात में उसके दरवाजे पर रख दिया गया था। उसके गले पर निशान पाया गया है । मृतक दव्यिांग था, खेतीबाड़ी करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर परिजन से मामले की जानकारी ली। शव को ...