राजीव शर्मा। नई दिल्ली, जनवरी 2 -- मेट्रो फेज-4 के प्राथमिकता वाले तीन कॉरिडोर पर इस साल ट्रेन दौड़ाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीनों कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रेन का आवंटन भी कर दिया गया है। मजेंटा लाइन के जनकपुरी से आरके आश्रम कॉरिडोर पर सबसे ज्यादा 24 मेट्रो ट्रेन चलेंगी। वहीं, मजलिस पार्क से मौजपुर तक पिंक लाइन के विस्तार कॉरिडोर पर 15 और एयरोसिटी से तुगलकाबाद कॉरिडोर पर 13 ट्रेन दौड़ेंगी। पहली बार इन ट्रेनों को अंदर से तीन रंगों में रंगा गया है। मेट्रो फेज-4 में कुल छह कॉरिडोर तैयार किए जाने हैं। इनमें से तीन को प्राथमिकता में शामिल किया गया है। तीनों पर काम चल रहा है। डीएमआरसी के मुताबिक, इन तीन कॉरिडोर में से पिंक लाइन को विस्तार देकर मजलिस पार्क से मौजपुर तक का काम पूरा हो चुका है। इसे ट्रायल के बाद जल्द शुर...