आदित्यपुर, मई 15 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आदित्यपुर स्थित जियाडा क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी(पीसीसी) की बैठक हुई। बैठक में शामिल 30 आंतरिक मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान 16 लीज होल्ड से संबंधित भूमि का हस्तांतरण के मामले आए। जबकि बाकि 14 मामले इकाई के पुनर्गठन, विशाखन, योजना परिवर्तन, योजना विस्तार सम्बंधित थे। इन सभी मामलों पर गहनता से विचार किया गया। इसके बाद अधिकतर मामलों को पीसीसी ने पास कर दिया। सबसे अहम फेज 3 में टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज को पावर सब स्टेशन स्थापित करने के लिए हस्तांतरित किया हुआ। जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने बताया कि फेज तीन में टीएसयूएस (जुस्को) का पावर सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस सब स्टेशन में २ ट्रांसफार्मर्स 12.5 एमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.