बोकारो, सितम्बर 24 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में बुधवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के विभिन्न स्थानों से आये 4 नेत्र रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद कुमार ने फेको विधि से सफलता पूर्वक करके लेंस का प्रत्यारोपण किया। इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ यहां विराजमान पूज्य साध्वी दर्शना बाई व स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर की। मोतियाबिंद का ऑपरेशन किये गए सभी 4 नेत्र रोगियों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यहां निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के अलावे नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से दवा, भोजन, काला चश्मा सहित एक महीने का निशुल्क दवा देकर गुरुवार को अस्पताल से विदाई दी जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.