बेगुसराय, जुलाई 15 -- बीहट। सावन की पहली सोमवारी को लेकर क्षेत्र के कई शिवमंदिरों में रूद्राभिषेक किया गया। बीहट हरिहरबाबा मंदिर समेत कई मंदिरों में रूद्राभिषेक किया गया। बीहट विश्वनाथ मंदिर में दूध व गंगाजल से अभिषेक के उपरांत फूल व वेलपत्र से शिवलिंग का आकर्षक व मनमोहक श्रृंगार किया गया। बीहट के विश्वनाथ मंदिर में मिट्टी के घड़ें में भरे गंगाजल तथा दूध से शिवलिंग का अभिषेक पीठासीन आचार्य राजकिशोर शरण जी महाराज के द्वारा किया गया। पीठासदेर शाम तक क्षेत्र के शिवालयों में बोल बम का जयकारा गूंजता रहा।बता दें कि बीहट विश्वनाथ मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवारी पर षोडशोपचार विधि से पूजन तथा जलाभिषेक का कार्यक्र्रम होता है। कई शिवमंदिरों में भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.