सहारनपुर, फरवरी 10 -- लखनऊ स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रादेशिक फल-शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी में सहारनपुर जिला कारागार ने सफलता हासिल की है। इस प्रदर्शनी में जिला कारागार द्वारा प्रतिभाग किया गया, जहां कारागार बाग में उगाई गई उपज ने राज्य स्तर पर अपनी गुणवत्ता और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। वहीं, आलू में तृतीय स्थान मिला है। यह उपलब्धि कारागार प्रशासन के साथ-साथ वहां कार्यरत कार्मिकों की मेहनत, लगन और कुशल कृषि कार्य का परिणाम मानी जा रही है। इस सफलता पर जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कारागार बाग में कार्य करने वाले हेड वार्डर गंगा प्रसाद व वार्डर नरेश वर्मा को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कारागार जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सहारनपुर जिला कारागार के लिए यह एक बड़ी उ...