उत्तरकाशी, अक्टूबर 21 -- दीपोत्सव और अन्नकूट पर्व के अवसर पर यमुनोत्री धाम में भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। मां यमुना की शीतकालीन यात्रा की तैयारियों के तहत यमुनोत्री धाम और खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर को करीब 11 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने जानकारी दी कि यमुनोत्री धाम में स्थित मां यमुना मंदिर की सजावट की जिम्मेदारी यमुनोत्री मंदिर समिति ने संभाली है, जबकि खरसाली गांव में स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल यमुना मंदिर को पुरोहित महासभा द्वारा सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों पर मां यमुना की विदाई और स्वागत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जहां यमुनोत्री धाम में भक्त मां यमुना की भव्य विदाई के साक्षी बनेंगे, वहीं खरसाली गांव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.