चाईबासा, जनवरी 31 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी के एमई स्कूल मैदान में टाटा स्टील के ओर, माइंस एंड क्वैरीज (ओएमक्यू) डिवीजन का आर से दो दिवसीय 35वीं वार्षिक पुष्प एवं सब्जी का प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को इसका विधिवत उद्घाटन वीपी(आरएम) टाटा स्टील संदीप कुमार व विशिष्ट अतिथि वीपी(आरएम) की पत्नी ज्योति कुमार ने जीएम(ओएमक्यु)टाटा स्टील, देवाशीष जेना,अध्यक्ष,प्रेरणा एवं स्पंदन समिति मधुस्मिता जेना,राजेश चिंतक सीएचआरओ की मौजूदगी में किया। यहां फूलों और सब्जियों की अनोखी प्रदर्शनी लगाई गई है। सेल्फी कॉर्नर पर्यटकों व स्थानीय लोगों को खूब भा रहा है। हॉर्टिकल्चर विभाग,नोवामुंडी की ओर से आयोजित इस फ्लावर शो का निरीक्षण टाटा स्टील आरएम डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट संदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के बाद टाटा स्टील खदान क्...