मथुरा, मार्च 10 -- ब्रज की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। विश्व के कोने-कोने से लोग ब्रज की होली में शामिल होने के लिए आते हैं। होली खुशियों का त्यौहार है, जो जीवन में रंग बिखेर देता है। वहीं दूसरी तरफ विधवा माताओ का जीवन बेरंग है। इन्हीं के जीवन में रंग भरने के लिए रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित मैत्री घर विधवा आश्रम में फूलों की होली का आयोजन किया गया। मैत्री घर के संस्थापक लेफ्टिनेंट जनरल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि होली पर्व पर फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से कुप्रथाओं के चलते बेरंग एवं एकाकी जीवन जीने को मजबूर विधवा माताएं एक बार फिर से खुशियों के रंग पाकर आनंदित हो गई। इससे मैत्री घर का संपूर्ण परिसर होली की मस्ती में झूम उठा। फूलों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की धुन पर माताएं ठुमके लगाती नजर आईं। विधवा व वृद्ध माताओं न...