मुरादाबाद, मार्च 9 -- मुरादाबाद। भारत विकास परिषद शाखा लक्ष्य, मुरादाबाद ने रंग बरसे होली महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें फूलों की होली खेली गई। मौजूद लोगों ने होली गीतों पर नृत्य किया। रंग, आस्था, उमंग, स्नेह एवं उन्नति के प्रतीक पर्व होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया। रविवार को स्वयंवर बैंकेट हाल में सांस्कृतिक होली महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी अग्रवाल और हिमानी अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में तंबोला गेम, सरप्राइज गेम्स, कपल गेम्स और अंत में फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाखा संस्थापक अजय कट्टा रहे। होली के गीतों पर फूलों की होली खेली। ...