अलीगढ़, मई 26 -- फोटो.. अलीगढ़। मानिक चौक में शनि जयंती के उपलक्ष में श्रीराम कथा चल रही है। सोमवार को कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास सुनील कौशल महाराज ने लंका कांड, समुद्र पर सेतु निर्माण, विभीषण शरणागत, विभीषण को लंका का घोषित राजा बनाना, अंगद का शांति दूत बनकर रावण को समझाना, रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का वध, मां सीता का अग्नि परीक्षा, भगवान का राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। इसके साथ फूलों की होली के साथ कथा का विश्राम हुआ। कथा के यजमान कुलदीप झमन, प्रीति गुप्ता रहीं उन्होंने आरती की। कथा में गौ भक्त कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, ऋषि कुमार, मयंक गोयल, श्याम, रामजीलाल, राकेश स्क्रैप, राजू सुपारी, संजय पीतल, हृदय, कुसुम, कामिनी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...