गंगापार, फरवरी 6 -- उत्तर रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर (स्टेशन डेवलपमेंट) एस.के. श्रीवास्तव ने शुक्रवार को फूलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों के साथ यात्री सुविधाओं की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिदिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, शौचालय, रेलवे कॉलोनी तथा दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए टेकटाइल पाथ की समीक्षा की गई। सीपीडी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टेशन का विकास दिव्यांगजनों के अनुकूल मानकों के अनुरूप हो और सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए 3 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज पर दोनों प्लेटफॉर्म की ओर लिफ्ट बनाई जाएगी। स्टेशन विकास से जुड़े सभी कार्यों को मा...