घाटशिला, फरवरी 19 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलडुंगरी चौक के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-18 पर बुधवार की दोपहर कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति की पहचान घाटशिला ब्लॉक के पूर्व राजस्व कर्मचारी सह घाटशिला के ढ़ोड़ाडीह निवासी बंसत कुमार (70 वर्ष) के रूप में हुई है। कार सवार टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था, लेकिन गालूडीह पुलिस ने उसे पुतरु टोल प्लॉजा के समीप पकड़ा। मृतक व्यक्ति की पत्नी सहित तीन पुत्री हैं। घटना क्रम के अनुसार, बुधवार को बसंत कुमार ढ़ोड़ाडीह से फूलडुंगरी किसी काम से गये हुए थे। इसी क्रम में वे फूलड़ुंगरी चौक के समीप सड़क पार कर रहे थे कि काशिदा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कार से टक्कर लगने के वाद वह सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगे, जिसके स्...