हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- हल्द्वानी। मेंटेनेंस का काम करने के लिए बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे तक सप्लाई बंद रही। बुधवार को फूलचौड़ और टीपीनगर बिजलीघर से सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बंद रही। इससे धनपुरी, एफटीआई फीडर से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम की एसडीओ शुभा जोशी ने बताया कि कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी गई थी। काम पूरा होते ही आपूर्ति शुरू की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.