हापुड़, अक्टूबर 30 -- देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में स्थित पीएमश्री इंदिरा कन्या कंपोजिट विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने एकबार फिर से तोड़फोड़ कर दी। इस बार असमाजिक तत्वों ने छात्र-छात्राओं के शौचालयों के साथ-साथ क्लासरुम के गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बात की जानकारी प्रधानाध्यपिका को हुई तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। असमाजिक तत्वों के इस कृत्य से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पीएमश्री इंदिरा कन्या कंपोजिट विद्यालय कि प्रधानाध्यापिका कमल देवी ने बताया कि स्कूल के आसपास काफी संख्या में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इन असमाजिक तत्वों ने विद्यालय में काफी नुकसान किया है। आरोपियों ने स्कूल के क्लासरुम के गेट तोड़ दिए। साथ ही छात्र-छात्राओं को लिए विद्यालय में बनाए गए शौचालयों को भी क्षतिग्रस्त कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.